riddles in hindi with answers

riddles in hindi with answers | 15 मजेदार पहेलियाँ

पहेलियां आदि काल से ही चली आ रही है और चलती रहेगी इसलिए आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं ऐसी पहेलियां OR riddles in hindi with answers जिसको पढ़ कर आपका दिमाग तेज हो जाएगा । Examlabs.com


riddles in hindi with answers | 15 मजेदार पहेलियाँ

1.एक पहेली मैं बुझाऊ ,

सिर को काट नमक छिड़काऊ

बोलो मैं क्या कहलाऊं?

उत्तर:-खीरा।

2.गर्मी में जिससे है हम घबराते ,

जाड़े में है उसी को खाते।

उससे है प्रत्येक चीज चमकती ,

दुनिया उससे खूब दमकती?

उत्तर:-धूप।

3.सोने को पलंग नहीं,

नाही महल बनाया,

एक रुपैया पास नहीं,

फिर भी राजा कहलाया?

उत्तर:-शेर।

4.धरती में मैं पैर छुपाता ,

आसमान में शीश उठाता।

हिलता पर कभी न चलता,

पैरों से मैं हूं भोजन खाता

बताओ मैं कौन कहलाता?

उत्तर:-पेड़।

5.एक बूढ़े के बारह बच्चे ,

कोई छोटे तो कोई लंबे ।

कोई गर्म और कोई ठंडे,

बताओ नहीं तो खाओ डंडे?

उत्तर:-साल।

6.छोटा हूं पर बड़ा कहलाता,

रोज दही की नदी में नहाते,

बता दो मैं कौन कहलाता?

उत्तर:-दही बड़ा।

7.कान मरोड़ो, पानी दूंगा,

मैं कोई पैसा नहीं लूंगा?

उत्तर:-नल।

8.लाल-लाल आंखें ,

लंबे लंबे कान।

रुई का फुहासा ,

बोलो क्या है उसका नाम जरासा?

उत्तर:-खरगोश।

9.बूझो भैया एक पहेली ,

जब काटो तब नई नवेली?

उत्तर:-पेंसिल।

10.लाल घोड़ा रुका रहे ,

काला घोड़ा भाग जाए

बताओ यह कौन कहलाए?

उत्तर:-आग और धुआं।

11.ऊंट की बैठक ,

हिरन की चाल,

बोलो वह कौन है पहलवान?

उत्तर:-मेंढक।

12.तरल हूं पर पानी नहीं,

चिपचिपा हूं पर गोंद नहीं,

मीठा हूं पर चॉकलेट नहीं?

उत्तर:-शहद।

13.काला मुंह लाल शरीर

कागज को वह खाता रोज 

शाम को पेट फाड़ कर कोई उन्हें

ले जाता बोलो वह क्या कहलाता?

उत्तर:-लेटर बॉक्स।

14.हमने देखा अजब एक बन्दा ,

सूरज के सामने रहता ठंडा।

धूप में जरा नहीं घबराता, 

देखो सूरज मुंह लटकाता?

उत्तर:-सूरजमुखी।

15.चार है रानियां पर एक है राजा ,

रहते हरदम संग संग,

काम में उनका अपना सांझा?

उत्तर:-अंगूठा और उंगलियों।

16.एक तरह की मछली जो,

कभी तैर नहीं सकती ,

वह क्या है?

उत्तर:-मरी मछली।

17.खरीदने पर काला,

जलाने पर लाल ,

फेंकने पर सफेद,

बताओ जल्दी क्या इसका नाम?

उत्तर:-कोयला।

18.उस चीज का नाम बताओ ,

जिसे आग जला नहीं सकती ।

उसे काट नही जा सकता ,

पानी उसे भीगो नहीं सकती,

और मौत उसे मार नहीं सकती?

उत्तर:-परछाई।

19.खाने में आता हूं काम ,

उल्टा सीधा एक समान 

जरा बताओ तो मेरा नाम?

उत्तर:-डालडा।

20.वह कौन सी चीज है ,

जिसने दुनिया में अभी तक पैर नहीं रखा हैं। 

परंतु फिर भी वह सबको दिखाई देता है?

उत्तर:-सूरज।

21.जिसको भी मिल जाता है,

मन उसका खिल जाता है।

मेहनत लगन और हिम्मत पर ,

बस उसका दिल आ जाता है?

उत्तर:-खुशी।

22.ऐसी कौन सी चीज है,

जिसे बेहद नुकसानदेह माना जाता है।

लेकिन फिर भी लोग उसे पीने की सलाह देते है?

उत्तर:-गुस्सा।

23.वाह कौन सा प्राणी है,

जो अपनी जीभ से अपने,

कान को साफ करता है?

उत्तर:-जिराफ (क्योंकि जिराफ कीजिए किस इंच की होती हैं)।

24.वह क्या है जिसे ,

बिना छुए तोड़ सकते हो?

उत्तर:-विश्वास।



riddles in hindi with answers | 15 मजेदार पहेलियाँ

25.ऐसी कौन सी चीज है ,

जो फटने के बाद भी 

आवाज नहीं करती है?

उत्तर:-दूध।

26.नाम उसका उल्टा सीधा एक समान,

न्याय दिलाना उसका काम,

सही हो या  गलत निर्णय पर ,

सब करते उसका सम्मान?

उत्तर:-जज।

27.न कभी होता जन्म,

न कभी होता मरण,

सब जीवों में आती जाती,

अजर अमर कहलाती?

उत्तर:-आत्मा।

28.ऐसी कौन सी चीज है,

जिसे जितना खींचो उतनी

ही कम होती जाती हैं?

उत्तर:-सिगरेट या बीड़ी।

29.ऐसी कौन सी चीज है ,

जो पूरे गांव में घूमती मगर ,

मंदिर जाने से डरती है?

उत्तर:-चप्पल।

30.वह क्या है जो जिसका है,

वही देख सकता है और सिर्फ 

एक ही बार देख सकता है?

उत्तर:-सपना।

31.माना कि लड़की की ,

उम्र 17 साल है।

तो बताइए उसके पापा

का नाम क्या होगा?

उत्तर:-माना।

32.औरों के घर घुस जाए,

जब तक घर का कोई जागे ,

जो मिल जाए वह लेकर जाए?

उत्तर:-चोर।

33.पत्थर पर पत्थर,

पत्थर पर पैसा,

बिना जल घर बनाएं ,

वह कारागीर  कैसा?

उत्तर:-मकड़ी।

34.ऐसी कौन सी चीज है ,

जो सारे बच्चे खाते हैं ,

लेकिन अच्छी किसी को नहीं लगती हैं?

उत्तर:-डांट फटकार।

35.चारपाई को तीन अक्षर में कैसे लिखेंगे?

उत्तर:-4पाई।

36.वह कौन है जो बिना हिले पहाड़ों, 

शहरों, गलियों में जाती है,

और बाजारों में भी जाती है?

उत्तर:-सड़क।

37.नई सदी का नया खिलौना,

सब  चाहे इसको लेना।

बिना तार के में जुड़ जाऊ 

जिससे चाहे बात कराऊ?

उत्तर:-मोबाइल।

38.पैसा खूब लूटाती हूं घर-घर पूजी जाती हूं ,

मेरे बिना ना काम 

बताओ इस देवी का नाम?

उत्तर:-मां लक्ष्मी।

39.ऐसी कौन सी चीज है ,

जिसे हम बंद कर सकते हैं 

लेकिन खोल नहीं सकते?

उत्तर:-अलार्म।

40.ऐसी कौन सी चीज है जिसके पैर नहीं हैं

फिर भी चढ़ती भी है और उतरती है?

उत्तर:-थर्मामीटर।

41.बड़ा बेसुरा बड़ा  कुरूप,

काला है भाई उसका रूप

लेकिन उड़ना जाने हैं  वो,

मगर नहीं वह पतंग, विमान

उसकी वाणी इतनी कड़वी ,

पक जाते हैं सुनकर कान 

बतलाओ उसका नाम ?

उत्तर:-कौवा।

42.गहरे सागर जाना है ,

तभी इस को पाना है, 

बहुत अधिक है इसका मोल,

खोल पहली जल्दी खोल?

उत्तर:-मोती।

43.चलती खूब है कच्चे राह पर,

लकड़ी की वह गाड़ी,

चार पांव का इंजन उसका ,

चलता सदा अगाड़ी?

उत्तर:-बैलगाड़ी।

44.उछले दौड़े कूदे दिनभर ,

यह दिखने में बड़ा ही सुंदर ,

लेकिन नहीं ये भालू ,बंदर अपनी धुन में

मस्त कलंदर इसके नाम से जुड़ा है रन,

घर है इसका सुंदर वन?

उत्तर:-हिरण।

45.वह कौन है जिसके पास मुंह तो नहीं है 

पर बोलता बहुत है?

उत्तर:-पैसा।

46.मेरे पास गला है सर नही,

बाजु है पर हाथ नही बताइये मैं कौन हूं?

उत्तर:-शर्ट।

47.गोल है पर गेंद नहीं,

कांच है पर दर्पण नहीं 

रोशनी देता है पर सूरज नहीं

बताओ मैं कोन हूं?

उत्तर:-बल्ब।

48.कह लाता तो हूं मैं चूल्हा ,

पर अजब है मेरा रूप, तेल ,गैस 

ना लकड़ी मांगू मुझे तो चाहिए धूप?

उत्तर:-सौर चुल्हा।


riddles in hindi with answers | 15 मजेदार पहेलियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *