Paheliyan With Answer – मजेदार पहेलियां

Paheli With AnswerPaheli With Answer

आज हम बेहतरीन से बेहतरीन Paheliyan With Answer लेकर आए हैं, जो आपके दिमागी छमता को मजबूत करेगी, जिससे आपकी दिमागी क्षमता में बढ़ोतरी के साथ साथ मनोरंजन भी होगा। उम्मीद है आपको पसंद आएगी।


Paheliyan With Answer

1:- काली है पर काग नहीं, लंबी है पर नाक नहीं, बलखाती है पर डोर नहीं, बांधते हैं पर डोर नहीं, बताओ क्या!!

उत्तर:- चोटी

2:- आपकी वह कौन सी आवाज है, जो आपके अलावा सब को परेशान करती है!!

उत्तर:- आपके खर्राटे की आवाज

3:- वह क्या चीज है, जो ऊपर भी जाती है और नीचे भी जाती है पर वह अपनी जगह से नहीं हिलती है!!

उत्तर:- सीढ़ी

4:- ऐसी कौन सी चीज है, जिसके पास पैर नहीं है फिर भी वह चढ़ती भी है और उतरती भी है!!

उत्तर:- शराब

5:- वो क्या है, जिसमें ना तो कोई रंग है और ना ही कोई स्वाद होता है फिर भी कोई इंसान उसके बिना नहीं रह सकता है!!

उत्तर:- पानी

6:- वह कौन सा रस है, जिससे कोई भी इंसान नहीं पी सकता है!!

उत्तर:- बनारस

7:- दो अक्षर का मेरा नाम और सर को ढकना मेरा काम, बताओ क्या!!

उत्तर:- टोपी

8:- मैं मरू मैं कंटू, तुम क्यों रोते हो, बताओ क्या!!

उत्तर:- प्याज

9:- दुनिया का सबसे ज्यादा फिसलने वाला देश कौन सा है!!

उत्तर:- ग्रीस

10:- ऐसी कौन सी चीज है, जो खाने से पहले नहीं दिखती है!!

उत्तर:- ठोकर



11:- मुंह काला पर काम बड़ा, कद छोटा पर नाम बड़ा, मेरे बस में दुनिया सारी, प्रभु जेब में सस्ती प्यारी, बताओ क्या!!

उत्तर:- कलम

12:- मैं हूं एक पवित्र धाम, तीन अक्षर का मेरा नाम, प्रथम कटे तो दुख हो जाऊं, अंत कटे तो साथ हो जाऊं, बताओ!!

उत्तर:- संगम

13:- तीन पैरों वाली तितली, नहा धोकर कढ़ाई से निकली, बताओ क्या!!

उत्तर:- समोसा

14:- शुरू कटे तो नमक बने, मध्य कटे तो कान, अंत कटे तो कानू बने, बताओ क्या!!

उत्तर:- कानून

15:- खाली पेट बड़ी मस्तानी, पानी की रानी, बताओ क्या!!

उत्तर:- मछली

16:- कटोरे में कटोरा, बेटा बाप से गोरा था, बताओ क्या!!

उत्तर:- नारियल

17:- चलने को चलता हूं, गर्मी में खुद पहुंचता हूं, पैर भी है मेरे तीन, मगर आगे बढ़ नहीं पाता हूं, बताओ क्या!!

उत्तर:- पंखा

18:- लाल-लाल आंखें, सफेद सफेद बाल, लंबे लंबे कान, बोलो क्या है उसका नाम!!

उत्तर:- खरगोश

19:- आई गर्मी आई, मैं बच्चों के मन को भाया, गुठली चूसो या फेको लाल सुनहरा मैं आया, बताऊं क्या!!

उत्तर:- आम

20:- कद के छोटे, कर्म के हीन, बीन बजाने के शौकीन, बताओ क्या!!

उत्तर:- मच्छर



Paheliyan With Answer

21:- एक खेत में कुछ ऐसा बोया, जो निकला आधा बबूला और आधा सुआ बताओ, क्या!!

उत्तर:- मूली

22:- वह क्या है जिसे आप हमेशा काटते रहते हो, मगर कभी उसके टुकड़े नहीं कर सकते!!

उत्तर:- समय

23:- वह कौन सी चीज है, जिसे हम खोलते नहीं, मगर बंद जरूर करते हैं!!

उत्तर:- अलार्म

24:- वह कौन सी चीज है, जो मगर चलते-चलते थक जाए, तो उसकी गर्दन काटने पर वह वापस चलने लग जाती है!!

उत्तर:- पैंसिल

25:- एक बच्चा Lahore में पैदा हुआ फिर भी वह पाकिस्तानी नहीं है, बताओ क्या!!

उत्तर:-  “क्योंकि वह 1947 से पहले पैदा हुआ था तब पाकिस्तान नहीं बना था”

26:- वो क्या है, जो है तो एक कटोरे जितना पर पूरे समंदर का पानी उसे भर नहीं सकते!!

उत्तर:- छलनी

27:- तीन अक्षर का नाम है, पानी जैसा रूप है, हवा तो इसकी मौत है, जीवन इसका गर्मी और धूप है, बताओ क्या!!

उत्तर:- पसीना

28:- काला हूं, कल उठा हूं, हलवा पूरी खिलाता हूं, बताओ क्या!!

उत्तर:- कढ़ाई

29:- ऐसी कौन सी चीज है, जो पानी से बनी है, लेकिन उससे सूरज भी नहीं Sukha सकता है!!

उत्तर:- पसीना

30:- ऐसा कौन सा धनुष है, जो लड़ने के काम नहीं आता फिर भी लोग उसे पसंद करते हैं!!

उत्तर:- इंद्रधनुष



31:- जितना ज्यादा सेवा करता, उतना ज्यादा घटता जाता हूं, सभी रंगों में पाया जाता हूं, पाने के संग खाता हूं, बताओ क्या!!

उत्तर:- साबुन

32:- ऐसी कौन सी चीज है, जो गरीब के पास होती है, लेकिन आमिर के पास नहीं होती है!!

उत्तर:- गरीबी

33:- मुझ में कोई भी आसानी से हो सकता है, लेकिन मुझ से निकलना नहीं इतना आसान, बताओ मैं कौन हूं!!

उत्तर:- मुसीबत

34:- क्रोध से सबको दुख देते हैं, प्यार से सबको सुख देते हैं, सच भी हम, झूठा भी हम हैं, बताओ कौन हैं!!

उत्तर:- शब्द

35:- वह क्या है, जिसे आप किसी को देने के बाद खुद रख सकते हैं!!

उत्तर:- वचन

36:- ऐसी कौन सी चीज है, जिसकी परछाई नहीं होती है!!

उत्तर:- सड़क

37:- ऐसी कौन सी चीज है, जिसे हम निगले तो जिंदा रह पाए, अगर वो हमें निंगल जाए, तो हम मर जाएं!!

उत्तर:- पानी

38:- ऐसी कौन सी चीज है, जिसे आप आधा खा लेते हैं फिर भी वह पूरी ही रहती है!!

उत्तर:- पूरी

39:- वह क्या है, जो मरते दम तक हमारा पीछा नहीं छोड़ता!!

उत्तर:- हमारा अतीत

40:- औरत का वह कौन सा अंग है, जिसे हम खाते हैं!!

उत्तर:- Ladi finger



41:- वह कौन है, जो भिखारी नहीं है, लेकिन पैसे मांगता है, लड़की नहीं है, लेकिन नर्स रखता है, जारी नहीं है लेकिन घंटी बाजाता है!!

उत्तर:- बस कंडक्टर

42:- ऐसी कौन सी चीज है, जिसे हम खाते हैं लेकिन मैं हूं हम उसे देख सकते हैं और ना ही छू सकते हैं!!

उत्तर:- कसम

43:- एक आदमी अपने हर जन्मदिन पर ₹1 जमा करता था परंतु जब उसने अपने 88 वें जन्मदिन पर रुपए गिने तो केवल ₹15 थे, बताओ कैसे!!

उत्तर:- “क्योंकि उसका जन्मदिन 29 फरवरी को आता था”

44:- बाहर बाल, भीतर पानी, बीच में सुंदर, बड़े प्यार से खाया, बताओ क्या!!

उत्तर:- नारियल


आशा है आपको पहेलियां ( Paheliyan With Answer ) पसंद आई होगी और आपके दिमाग की कसरत भी हुई होगी।

Sneha Shukla: