100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | बच्चों के लिए हिंदी पहेलियां :- दोस्तों हर इंसान बच्चों के लिए कुछ ना कुछ रचनात्मक और मजेदार ढूंढता रहता है |
बहुत सारे ऐसे लोग हैं , जो बच्चों की दिमागी कसरत करने के लिए पहेलियों का उपयोग करते हैं | परंतु उनको सही प्रकार की बच्चों के लिए पहेलियां नहीं मिल पाती है |
परंतु आज के इस अध्याय में हम आप लोगों को 100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | बच्चों के लिए हिंदी पहेलियां उपलब्ध कराने वाले हैं , तो चलिए शुरू करते हैं |
100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | बच्चों के लिए हिंदी पहेलियां
पहेली 1 :- बिन खाए , बिन पिए , सबके घर में रहता हूं | ना खाता हूं , ना रोता हूं , घर की रखवाली करता हूं |
उत्तर :- ताला |
पहेली 2 :- सिर पर कलगी , पर मुर्गा नहीं हूं | करता हूं नाच , पर कलाकार नहीं हूं , तो बताओ आखिर क्या हूं ?
उत्तर :- पीकॉक ( Peacock )
पहेली 3 :- पैर नहीं है , पर चलती रहती हूं | दोनों हाथों से अपना मुंह पूछती रहती हूं |
उत्तर :- घड़ी
पहेली 4 :- बिना पैर के करती यात्रा , मेरे बिना तुम मर जाओगे , दो अक्षर का मेरा नाम , क्या तुम मेरे बिना रह पाओगे |
उत्तर :- हवा
पहेली 5 :- कान है पर बहरी हूं , मुंह है पर मौन हूं , आंखें हैं पर अंधी हूं , तब आखिर बताओ मैं कौन हूं ?
उत्तर :- गुड़िया ( Doll )
पहेली 6 :- काली है पर काग नहीं , लंबी है पर नाग नहीं , बल खाती हूं पर डोर नहीं , बांधते हैं पर डोर नहीं ?
उत्तर :- चोटी ( Balo Ki Choti )
पहेली 7 :- काले वन की रानी हूं , लाल पानी पीती हूं ?
उत्तर :- खटमल
पहेली 8 :- अपनों के ही घर यह जाए , तीन अक्षर का नाम बताएं , शुरू के 2 अति हो जाए , अंतिम 2 से तिथि बताएं ?
उत्तर :- अतिथि
पहेली 9 :- बीमार नहीं रहती , फिर भी खाती है गोली , बच्चे बूढ़े डर जाते सुन कर मेरी बोली ?
उत्तर :- बंदूक
पहेली 10 :- एक पहेली में बुझाऊ , सिर को काट नमक छिड़काए ?
उत्तर :- खीरा
पहेली 11 :- खाते नहीं चबाते लोग , काट में कड़वा रस संयोग , दांत जीभ की करें सफाई , बोलो बात समझ में आई ?
उत्तर :- दातुन
पहेली 12 :- चार ड्राइवर एक सवारी , उसके पीछे जनता भारी ?
उत्तर :- मुर्दा
पहेली 13 :- ऊंट की बैठक , हिरन की चाल , बोलो वह कौन है पहलवान ?
उत्तर :- मेंढक
पहेली 14 :- काला मुंह लाल शरीर , कागज को वह खाता , रोज शाम को पेट फाड़कर , कोई उन्हें ले जाता ?
उत्तर :- लेटर बॉक्स ( Letter Box )
पहेली 15 :- हरी डंडी लाल कमान , तोबा तोबा करे इंसान ?
उत्तर :- मिर्ची
100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित
पहेली 16 :- कल बनता धड़ के बिना , मल बनता सिरहीन | थोड़ा हूं पैर कटे तो , अक्सर केवल तीन ?
उत्तर :- कमल
पहेली 17 :- पानी से निकला दरख्त एक , पात नहीं पर डाल अनेक | एक दरख्त की ठंडी छाया , नीचे एक बैठने न पाया ?
उत्तर :- फुहारा
पहेली 18 :- हमने देखा अजब एक बंदा , सूरज के सामने रहता ठंडा | धूप में जरा नहीं घबराता , सूरज की तरह मुंह लटक जाता ?
उत्तर :- सूरजमुखी
पहेली 19 :- परत परत पर जमा हुआ हूं , इसे ज्ञान ही जानो , बस्ता खोलते ही तुम , मुझको पहचान जाओगे ?
उत्तर :- किताब
पहेली 20 :- काला हंडा उजला भात , ले ले भाई हाथों हाथ ?
उत्तर :- सिंघाड़ा
पहेली 21 :- हाथी घोड़ा , ऊंट नहीं , खाए न दाना , घास। सदा ही धरती पर चले , होए न कभी उदास ?
उत्तर :- साईकिल
पहेली 22 :- मैं हरी मेरे बच्चे काले , मुझको छोड़ मेरे बच्चे खाले ?
उत्तर :- इलायची
पहेली 23 :- चार है रानियां , और एक है राजा | हर एक काम में उनका अपना-अपना साजा ?
उत्तर :- अंगूठा और उंगलियां
पहेली 24 :- तीन अक्षर का मेरा नाम , आदि कटे तो चार | कैसे हो तुम मेरे जानू , बोलो तुम सोच कर विचार ?
उत्तर :- अचार
पहेली 25 :- एक फूल है काले रंग का , सिर पर सदा सुहाए | तेज धूप में खिल खिल जाता , पर छाया में मुरझाए ?
उत्तर :- छाता
पहेली 26 :- सांपों से भरी एक पिटारी , सबके मुंह में दी चिंगारी | जोड़ो हाथ तो निकल घर से , फिर घर पर सिर दे पटके ?
उत्तर :- माचिस
पहेली 27 :- हाथ पैर सब जुदा-जुदा , ऐसी सूरत दे खुदा | जब वह मूरत बन ठन आवे , हाथ धरे तो राग सुनावे ?
उत्तर :- हुक्का
पहेली 28 :- ऐसा शब्द लिखिये जिससे , फूल , मिठाई , फल बन जाए ?
उत्तर :- गुलाब जामुन
पहेली 29 :- एक छोटा सा बंदर , जो उछले पानी के अंदर ?
उत्तर :- मेंढक |
पहेली 30 :- ना काशी ना काबाधाम , बिन जिसके हो चक्का जाम | पानी जैसी चीज है वह , झट बताओ उसका नाम ?
उत्तर :- पेट्रोल |
अगर आपको यह 100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | बच्चों के लिए हिंदी पहेलियां अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं |