Paheli in hindi with answer 2020 – मजेदार पहेली इन हिंदी

Paheli in hindi with answer 2020Paheli in hindi with answer 2020

आज हम बच्चों की सूझबूझ बढ़ाने के लिए कई मजेदार पहेलियां Or Paheli in hindi with answer 2020 लाए हैं! तो देर किस बात की , Let’s Get Started.


Paheli in hindi with answer 2020 | Hindi Paheliyan With Answer | Saral Hindi Paheliyan With Answer | Paheliyan In Hindi 

1:- तीन अक्षर का मेरा नाम , उल्टा सीधा एक समान!

उत्तर :-जहाज

2:- कटोरे पे कटोरा ,बेटा बाप से भी गोरा!

उत्तर :-नारियल

3:- लाल डिबिया में पीले खाने, खानों में लाल मोती!

उत्तर:- अनार

4:- चौकी पर बैठी एक रानी, सिर पर आग, बगल में पानी!

उत्तर :-मोमबत्ती

5:- एक मंजिला घर में, एक लाल कुर्सी , लाल बिस्तर, लाल कंप्यूटर ,लाल फूल ,लाल कालीन है ! चारों ओर सभी कुछ लाल रंग का है! पर सीढ़ियां का रंग क्या है?

उत्तर:- यह घर एक मंजिला है! इसलिए इस घर में सीढ़ी नहीं है!

6:- पैर नहीं पर चलती रहती, दोनों हाथ से अपना मुंह पूछती रहती!

उत्तर :-घड़ी

7:- हरी थी, मन भरी थी! लाख मोती जड़ी थी! राजाजी के बाग में, दुशाला ओढ़े खड़ी थी!

उत्तर:- भुट्टा

8:- सुबह-सुबह ही आता हूं ,दुनिया की खबर सुनाता हूं, बिना मेरे उदास हो जाते, सबका प्यारा कह लाता हूं!

उत्तर :-अखबार

9:- वह क्या है ? जिसे इस्तेमाल करने से पहले तोड़ना पड़ता है!

उत्तर :-अंडा

10:- साल में किस महीने में 28 दिन होते हैं ?

उत्तर :-साल में हर महीने में 28 दिन होता है!



11:- काला रंग मेरी शान ,सबको देता हूं मैं ज्ञान, शिक्षक करते मुझ पर काम ,नाम बताओ? बनो महान!

उत्तर:- ब्लैक बोर्ड

12:- दो बेटे, और दो पिता, फिल्म देखने गए, उसके पास तीन टिकट है! फिर भी सबने फिल्म देखी बताओ कैसे?

उत्तर :-क्योंकि वे तीन लोग थे! दादा जी ,पिताजी और बेटा!

13:- वह क्या है? जिसके गर्दन पर सिर नहीं!

उत्तर :-बोतल

14:- काला घोड़ा, सफेद सवारी, एक उतरा तो दूसरे की बारी!

उत्तर :-तवा और रोटी!

15:- बूझो भैया एक पहेली, जब काटो नई नवेली!

उत्तर :-पेंसिल

16:- एक लड़की 40 फीट ऊंची सीढ़ियों से गिरी,फिर भी उसे चोट नहीं लगी, बताओ कैसे?

उत्तर:- क्योंकि, वह लड़की सबसे निचले पायदान पर खड़ी थी!

17:- वह क्या है? जो तुम्हारा है !पर तुमसे ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं!

उत्तर:- तुम्हारा नाम

18:- क्या है ? जो हमेशा बढ़ती रहती है! कभी कम नहीं होती!

उत्तर:- उम्र

19:- वह क्या है ? जो खरीदो तो काला , इस्तेमाल करो तो लाल, और फेंको तो सफेद होता है!

उत्तर:- कोयला

20:- प्रथम कटे तो दर हो जाऊं ,अंत कटे तो बंद हो जाऊं, केला मिले तो खाता जाऊं, बताओ मैं कौन हूं?

उत्तर:- बंदर



Paheli In Hindi With Answer 2020

21:- दो एक रंग के , दूसरा बिछड़ जाए तो,पहला काम ना आए, बताऊं क्या?

उत्तर :-जूते

22:- एक थाल मोतियों भरा , सबके सिर पर उलटा धरा ,चारों और फिरे वह थाल, मोती उससे ना गिरे!

उत्तर :-आकाश और तारे

23:- गोल है पर गेंद नहीं , पूछ है पर पशु नहीं ,पूंछ पकड़कर खेले बच्चे ,फिर भी मेरे आंसू ना निकले!

उत्तर:- गुब्बारा

24:- वह क्या है? जो सबके पास है! सबके साथ है! और उसे कोई चुरा नहीं सकता!

उत्तर :-परछाई

25:- वह क्या है ? जो हमारी मुट्ठी में है! लेकिन हाथ में नहीं!

उत्तर:- हथेली की लकीरें

26:- क्या ऐसा हो सकता है ? की कोई आदमी 10 दिन बिना सोए रह सकता है!

उत्तर:- हां,क्योंकि हम रात में सोते हैं! दिन में नहीं!

27:- मैं एक फूल भी हूं ,फल भी हूं ,और एक मिठाई भी , बताओ? मेरा नाम!

उत्तर :- गुलाब जामुन

28:- मेरी पूछ है हरी-भरी, तन है मगर सफेद, खाने के आती हूं मैं काम, बता दो जल्दी से मेरा नाम?

उत्तर :- मूली

29:- आदि कटे तो गीत सुनाऊ ,मध्य कटे तो संत बन जाऊं ,अंत कटे तो साथी बन जाता ,सबके मन को हमेशा भाता!

उत्तर :-संगीत

30:- कौन सा जानवर है? जो जूते पहन कर सोता है!

उत्तर :- घोड़ा



31:- यदि तुम लाल सागर में, पत्थर फेंक ओगे तो क्या होगा?

उत्तर :-पत्थर गीला हो जाएगा

32:- वह क्या है? जो जितना सोखता है! उतना ही गीला हो जाता है!

उत्तर :-तोलिया

33:- वह क्या है? जिसके चार पैर है! पर चल नहीं सकते!

उत्तर :-मेज

34:- ऐसी कौन सी चीज है ? जो बहुत ही खराब है! मगर लोग उसे पीने के लिए कहते हैं!

उत्तर गुस्सा

35:- पैर नहीं तो ‘नग’ बन जाऊं ,सिर नहीं तो ‘गर’ यदि कमर कट जाए मेरी तो ,हो जाता हूं ‘नर’

उत्तर:- नगर

36:- दो अक्षर का मेरा नाम ,आता हूं खाने के काम, उल्टा लिखकर नाच दिखाऊ , फिर क्यों अपना नाम छुपाऊं!

उत्तर:- चना

37:- पांच अक्षर का मेरा, नाम उल्टा सीधा एक समान, दक्षिण भारत में रहती हूं! बोलो तो मैं कैसी हूं?

उत्तर :-मलयालम!

38:- एक पैर है बाकी धोती , जाड़े में वह हरदम सोती, गर्मी में वह छाया देती ,सावन में वह हरदम रोती !

उत्तर:- छतरी

39:- एक मुंह और तीन हाथ ,कोई रहे ना मेरे साथ, गोल – गोल में चलता जाऊं, सब की थकान को मैं मिटा हूं!

उत्तर :-पंखा

40:- मुझे खाने के लिए खरीदा जाता है! पर मुझे खाया नहीं जाता, बोलो क्या?

उत्तर :-प्लेट चम्मच



‘उम्मीद ‘है दोस्तों, आप सबको हमारी पहेलियां ( Paheli in hindi with answer 2020 ) पसंद आई हो ,तो ‘लाइक ‘और अपने दोस्तों के साथ ‘शेयर’ जरूर करें!

Sneha Shukla: