Bujho To Jane

Bujho To Jane – मजेदार हिंदी पहेलियां

नमस्कार दोस्तों , Paheliyaninhindi पर आप सभी का स्वागत है | दोस्तों , आज के इस आर्टिकल Bujho to jane में फिर से हम आप लोगों के लिए हिंदी पहेलियां लेकर आए हैं |

यदि आप भी हिंदी पहेलियां पढ़कर , अपने दिमागी कसरत करना चाहते हैं या फिर अपने दोस्तों , किसी भी रिश्तेदार के दिमाग की कसरत करवाना चाहता है |

तो नीचे यहां पर आपको बहुत सारी पहेलियां मिलेंगी , जो कि आपके दिमाग को चकरा दोगी | आप उनके जवाब सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे | तो ज्यादा समय न लेते हुए , चलिए शुरू करते हैं |


पहली 1:-

धन दौलत से बड़ी हूं मैं , सब चीजों से ऊपर हूं मैं |

जो पाए पंडित बन जाए , जो ना पाए मूर्ख बन जाए |

उत्तर :- विद्या या शिक्षा , Books ( किताबें )


पहली 2:-

ऐसी कौन सी चीज है , जिसे आप दिनभर उठाते और रखते हैं |

जिसके बिना आप कहीं भी नहीं जा सकते ?

उत्तर :- इंसान के पैर


पहली 3:-

ऐसी कौन सी चीज है , जो हमारे जागने पर ऊपर रहती है , सोते ही गिर जाती है |

उत्तर :- आंखों की पलकें


पहली 4:-

दो उंगली की है सड़क , उस पर चले रेल बेधड़क |

लोगों के हैं काम आती , समय आने पर खाक बनाती |

उत्तर :- माचिस


पहली 5:-

प्यास लगे तो पी सकते हैं , भूख लगे तो खा सकते हैं |

ठंड लगे तो जला सकते हैं , बोलो जल्दी मेरा नाम |

उत्तर :- नारियल



पहेली 6 :-

कमर बांध मैं तुम्हारे घर पर रहती , सुबह शाम मेरी जरूरत पड़ती |

उत्तर :- झाड़ू


पहेली 7:-

ऐसी कौन सी चीज है , जो जून में होती है , पर दिसंबर में नहीं |

वह कौन सी चीज है , जो आग में होती है पर पानी में नहीं ||

उत्तर :- गर्मी


पहली 8 :-

ऐसी क्या चीज है , अगर वह हमारे आंखों के सामने आए , तो हमारी आंखें बंद हो जाती है |

उत्तर :- तेज रोशनी


पहेली 9:-

बिना चूल्हे की खीर बनी ना मीठी नमकीन ,

थोड़ा-थोड़ा खा गए बड़े बड़े शौकीन ||

उत्तर :- खाने का चूना



पहली 10:-

हाथ आए तो 100 को भी काटे |

थक जाए तो पत्थर चाटे |

उत्तर :- चाकू


Bujho To Jane – मजेदार हिंदी पहेलियां


पहली 11:-

दो बेटा और दो पिता फिल्म देखने गए थे , लेकिन टिकट उनके पास तीन हीं थी |

तो बताओ सब ने कैसे फिल्म देखी होगी ||

उत्तर :- दादा पिता और बेटा


पहेली 12:-

ऐसी कौन सी चीज है , जिसकी गर्दन है पर सिर नहीं ||

उत्तर :- बोतल


पहेली 13:-

कुर्सी पर बैठी एक रानी , सर में आग , बदन में पानी ||

उत्तर :- मोमबत्ती


पहेली 14:-

छोटा हूं पर बड़ा कहलाता हूं , दही के तालाब में दिनभर नहाऊं |

बताओ मेरा नाम ||

उत्तर :- दही बड़ा


पहेली 15:- 

एक है पर बाकी धोती , जाड़े में मैं हरदम सोती |

गर्मी में मैं देती छाया , सावन में मैं हरदम रोती ||

उत्तर :- छाता



पहेली 16:-

ऐसी कौन सी चीज है , जिसे लोग खरीदते तो खाने के लिए है |

लेकिन खाते नहीं है ||

उत्तर :- प्लेट और चम्मच


पहेली 17:-

एक बच्चा 40 फीट ऊंची सीडी से नीचे गिर जाता है,

पर उसे बिल्कुल भी चोट नहीं आती ऐसा कैसे ?

उत्तर :- क्योंकि वह सबसे नीचे वाली सीढ़ी पर खड़ा होता है |


पहेली 18:-

ऐसी कौन सी चीज है , जो लड़की का नाम भी है और उसका श्रंगार भी है ||

उत्तर :- पायल


पहली 19:-

पूछ मेरे हरी हरी , तन है मेरा सफेद |

जल्दी से तुम नाम बताओ बिना किए देर ||

उत्तर :- मूली |


 पहली 20:-

दो अक्षर का मेरा नाम , खाने के आता मैं काम |

उल्टा लिख कर नाच दिखाऊं , फिर क्यों अपना नाम छुपाऊं ||

उत्तर :- चना


तो अंत में दोस्तों यह थे , कुछ मजेदार , हिंदी पहेलियां – इनको पढ़कर आप अपने दिमाग की कसरत कर सकते हैं | तो यदि आप को आर्टिकल ( Bujho to jane ) अच्छा लगा , तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें | साथ ही इसी तरह हमारे Blog पर बने रहे |

Read Out Second Blog :- LogicalFact 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *