50 Majedar Paheliyan

50 majedar paheliyan

आज हम आपके लिए और बच्चों की सूझबूझ बढ़ाने के लिए ! 50 Majedar Paheliyan Or 50 दिलचस्प पहेलियां लेकर आए हैं! उम्मीद करते हैं! आपको हमारी पहेलियां पसंद आए, तो चलिए पढ़ते हैं और मजे लेते हैं!


50 Majedar Paheliyan 

1. ऐसा क्या है? जो सिर्फ बढ़ता है,कभी कम नहीं होता !

उत्तर:- उम्र

2. बताओ जरा – गोल है पर गेंद नहीं, पूछ है पर पशु नहीं, बच्चे उसकी पूछ को पकड़कर खेलते हंसते और खीलखिलाते हैं !

उत्तर:- गुब्बारा

3. दो लड़के, दोनों का रंग एक समान, एक बिछड़ जाए तो दूजा काम ना आए ! बताओ क्या ?

उत्तर:- जूते

4. एक थाली है उल्टी पड़ी, फिर भी है मोतियों से भरी, फिरती है थाली चारों ओर, ना मोती गिरे ना कोई शोर !

उत्तर:- आसमान और तारे

5. वो क्या है ? जो हमेशा साथ में रहता है, पकड़ में नहीं आता, जहां जाओ पीछा है करता!

उत्तर:- परछाई



6. बताओ कौन सा जानवर है ? जो सोते वक्त भी जूते पहन सकता है !

उत्तर:- घोड़ा

7. नहाकर शरीर पोछने के बाद भी वह क्या है ?जो गीला रहता है !

उत्तर:- तौलिया

8. उसके चार पाव है पर वह चल नहीं सकता ?

उत्तर:- मेज

9. पैर हटाओ तो ‘नग’ बन जाऊं, सिर हटाओ तो ‘गर’ और कमर हटाओ तो ‘नर’ बन जाए!

उत्तर:- नगर

10. मेरा नाम एक फूल, और मिठाई दोनों है, बताओ मैं कौन हूं?

उत्तर:- गुलाब जामुन



11. एक आदमी 10 दिन बिना सोए कैसे रह सकता है !

उत्तर:- रात में सो कर

12. मेरी चोटी पर है हरियाली, मगर तन है सफेद, आती हूं खाने के काम, बतादो जल्दी से मेरा भेद ?

उत्तर:- मूली

13. दो अक्षर का मेरा नाम, आता हूं खाने के काम, उल्टा होकर नाच में जाऊं, अपना क्यों मैं नाम बताऊं !

उत्तर:- चना

14. पांच अक्षर का मेरा नाम, उल्टा सीधा एक समान, दक्षिण भारत में हूं रहती, बोलने के साथ में रहती ! बताओ मैं कौन ?

उत्तर:- मलयालम

15. एक मुंह है, तीन है हाथ, कोई रहता नहीं मेरे साथ , गोल-गोल हूं रोज मैं चलता, सब की थकान को मैं मिटाता !

उत्तर:- पंखा



16. एक पैर है, बाकी धोती, सावन में है अक्सर रोती !

उत्तर:- छतरी

17. लोग मुझे खाने के लिए खरीदते हैं, पर कोई मुझे खा नहीं पाता !

उत्तर:- चम्मच और प्लेट

18. मैं एक ऐसा शब्द हूं, जिसे तुम गलत पढ़ोगे तो सही होगा, और सही पढ़ोगे तो गलत होगा, बताओ इसका मतलब क्या होगा?

उत्तर:- ‘ गलत ‘ शब्द

19. रोज रात को आते हैं, बिना चुराए ही चले जाते हैं ! बताओ कौन ?

उत्तर:- तारे

20. लाल शरीर है काला मुंह, कागज को वह खा जाता है , हर शाम पेट खोलकर कागज को कोई ले जाता है !

उत्तर:- पोस्ट बॉक्स



50 Majedar Paheliyan

21. एक पक्षी के है रंग तीन, जिसे आसमान में उड़ता देख, सबके दिल को मिलता सुकून !

उत्तर:- राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

22. एक राजा की गजब है रानी, दुम के रास्ते से पीती है पानी !

उत्तर:- दिया और बाती

23. तीन पैर की है वह तितली, नहा धोकर है वह निकली !

उत्तर:- समोसा

24. हरी डंडी लाल कमर !

उत्तर:- लाल मिर्च

25. मैं हूं हरी मेरे बेटे हैं काले, मुझे ना खा मेरे बेटो को खा ले !

उत्तर:- इलायची और उसके दाने !



26. तीन आदमी नदी में नहाने जाते हैं ! जब बाहर आते हैं, तब उसमें से दो आदमियों के बाल ही गीले होते हैं ! ऐसा क्यों?

उत्तर:- क्योंकि तीसरे आदमी के बाल ही नहीं होते !

27. वह नींद में है, पर उठने पर नहीं, कूदने पर है, पर भागने पर नहीं, बताओ क्या ?

उत्तर:- ‘ द ‘

28. कई लोगों को राह दिखाएं, कान पकड़कर पढ़ना बताएं, कई लोगों का नाक दबाए, बताओ वह क्या ?

उत्तर:- चश्मा

29. यह पैसे से भी ऊपर है! जिसे यह मिल जाए वह ज्ञानी है, और जिसे ना मिले वह मूर्ख, बताओ क्या ?

उत्तर:- ज्ञान, शिक्षा

30. एक पानी का मटका, जो है ऊंचाई पर लटका ! स्वाद में है मीठा ! बताओ क्या है नाम उसका ?

उत्तर:- मधुमक्खी  के छत्ते का शहद



31. लाल हूं मैं खाती हूं सूखी घास, पानी पीने पर मर मैं जाती, जल जाएंगे वह जो आ गए मेरे पास !

उत्तर:- आग

32. चार अक्षर का मेरा नाम, मैं आती हूं सबके काम, उत्सव, शादी या हो त्यौहार, सबके आती हूं मैं काम !

उत्तर:- कैलेंडर

33. कान घुमाने पर जाने दु, कान घुमाने पर आने दु, रखता हूं मैं घर का ख्याल ,जल्दी से बताओ मेरा नाम, आसान सा है यह सवाल !

उत्तर:- ताला चाबी

34. खोई हुई को ढूंढ भी लूं, ऐसा मेरा काम बताओ ! जल्दी से इस चमत्कार का नाम !

उत्तर:- चुंबक

35. कभी पकड़ना मुझको पाओगे, मेरे बिन रह ना पाओगे !

उत्तर:- हवा



36. बिना पानी के घर वह बनाएं, सबके घर में मिल वह जाए !

उत्तर:- मकड़ी का जाला

37. उसके कई है दांत, बिना मुंह के करता वह सुरीली बात !

उत्तर:- हारमोनियम

38. आंख है पर देख नहीं सकती, मुंह है पर कुछ कह नहीं सकती, आती है बच्चियों के काम, बतादो जल्दी से मेरा नाम ?

उत्तर:- गुड़िया

39. सिंग है पर बैल नहीं, काठी है पर घोड़ा नहीं, ब्रेक है मगर गाड़ी नहीं, बनती है पर घर का किवाड़ नहीं !

उत्तर:- साइकिल

40. सिर और दुम है पर पैर नहीं,पेट और आंख है पर कान नहीं!

उत्तर:- सांप



50 Majedar Paheliyan

41. वह क्या है ? जो सब बच्चे खाते हैं, मगर पसंद नहीं करते फिर भी खाते हैं !

उत्तर:- डांट और बार

42. ऐसी कौन सी चीज है ? जो पट्टी तो है पर उसके फटने पर आवाज नहीं आती !

उत्तर:- दूध

43. वह क्या है ? जो सबके पास होता है पर किसी का छोटा तो किसी का बड़ा होता है ! और किसी किसी का तो पागल होता है !

उत्तर:- दिल

44. वह जगह तो एक ही है ! पर हर हफ्ते हमें वहां कुछ नया देखने को मिलता है ! बताओ क्या ?

उत्तर:- सिनेमाघर

45. ऐसी कौन सी चीज है ? जिसे चोर देख तो सकता है ! पर चुरा नहीं सकता !

उत्तर:- ज्ञान या शिक्षा



46. एक ऐसे अनाज का नाम बताओ, जो 1 तीर्थ क्षेत्र का नाम भी है और जहां दुनिया भर के लोग दर्शन करने को आते हैं !

उत्तर:- मक्का

47. ऐसी कौन सी चीज है ? जिसे हम बिना छुए भी तोड़ सकते हैं !

उत्तर:- वादा

48. वह कौन सा सवाल है ? जिसका जवाब लगातार बदलता रहता है !

उत्तर:- समय

49. एक औरत का भाग कौन सा रूप है? जिसे सब लोग देख सकते हैं! लेकिन उसका पति नहीं देख सकता!

उत्तर:- विधवा करो

50. ऐसा कौन सा बैग है, जो भीगने पर ही काम आता है |

उत्तर :- टि  बैग


“धन्यवाद दोस्तों”

उम्मीद है आपको हमारी पहेलियां पसंद आए हो तो लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *