10 majedar paheliyan

10 majedar paheliyan| मजेदार पहेली इन हिंदी विद आंसर 2020

आज हम इस पोस्ट के जरिए , आप लोगों के लिए बेहद ही 10 Majedar Paheliyan लेकर आए हैं | इस लोकडाउन में जब बच्चे बोर हो रहे हो , तब यह पहेलियां आपके बेहद काम आने वाली है |

यह बच्चों का मनोरंजन तो करेंगे ही , साथ ही बच्चों को कुछ नया सीखा भी देंगे | इसके पहले भी हमारी वेबसाइट में बहुत सारी मजेदार पहेलियां , बच्चों के लिए हिंदी पहेलियां , फनी पहेलियां , Interesting Paheliyan इत्यादि अन्य पहेलियां भी हैं , आप उनको भी जाकर पढ़ सकते हैं | तो चलिए पहेलियों को शुरू करते हैं |

10 majedar paheliyan | Hindi Paheliyan For Kids


पहेली 1:- 

लंबा तन और बदन है गोल , मीठा रहते मेरे बोल , तन पर मेरे रहते छेद , भाषा का मैं करूं ना भेद |

उत्तर:- बांसुरी


पहेली 2:- 

धूप देख मैं आ जाती हूं , छांव देख शर्मा जाती हूं , हवा करें मुझको परेशान , बुझो बच्चों मेरा नाम |

उत्तर:- पसीना


पहेली 3:-

बुझो बच्चों एक पहेली , जब काटो तो नई नवेली |

उत्तर:- पेंसिल ( Pencil )


पहेली 4:-

काला मुंह लाल शरीर , कागज को रखा जाता है |

रोज शाम को पेट फाड़कर कोई उन्हें ले जाता है |

उत्तर:- लेटर बॉक्स ( Letter Box )


पहेली 5:-

काली काली मां , लाल लाल बच्चे | जिधर जाए मां उधर जाए बच्चे |

उत्तर:- रेलगाड़ी , ट्रेन ( Train )


10 majedar paheliyan


पहेली 6:-

काला घोड़ा सफेद की सवारी , एक उतरा तो दूसरे की बारी |

उत्तर:- तवा रोटी


पहेली 7:-

नाक को पकड़कर खींचता है कान | कोई इसे कुछ नहीं कहता , बताओ इसका नाम |

उत्तर:- चश्मा


पहेली 8:-

एक राजा की अनोखी रानी | दुम के रास्ते पीती पानी |

उत्तर:- दीपक ( Lamp )


पहेली 9:-

सर है , धूम है , मगर पांव नहीं उसके | पेट है , आंख है , मगर कान नहीं उसके |

उत्तर:- सांप ( Snake )


पहेली 10:-

टोपी है हरि मेरी , लाल है दुशाला | पेट में अजीब लगी दानों की माला |

उत्तर:- मिर्च ( Chili )


पहेली 11:-

काला रंग है मेरी शान , सबको मैं देता हूं ज्ञान , शिक्षक मुझ पर करते काम , नाम बता कर बनो महान |

उत्तर:- ब्लैक बोर्ड ( Black Board )


तो दोस्तों , यह थी बच्चों के लिए कुछ मजेदार पहेलियां | यदि आपको यह पहेलियां अच्छी लगी है , तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और अपना अनुभव कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *